एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जर्मनी में भारतीय फिल्म महोत्सव स्टटगार्ट के दौरान ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को मिला सम्मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधु विनोद चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को जर्मनी के स्टटगार्ट में 22वें भारतीय फिल्म महोत्सव में ‘जर्मन स्टार ऑफ इंडिया 2025’ (दर्शक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।

देश की खबरें | जर्मनी में भारतीय फिल्म महोत्सव स्टटगार्ट के दौरान ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को मिला सम्मान

नयी दिल्ली, 28 जुलाई विधु विनोद चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को जर्मनी के स्टटगार्ट में 22वें भारतीय फिल्म महोत्सव में ‘जर्मन स्टार ऑफ इंडिया 2025’ (दर्शक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, दर्शकों के वोट पर आधारित यह पुरस्कार किसी फीचर फिल्म के लिए मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देता है।

जसकुंवर सिंह कोहली द्वारा संपादित और निर्देशित ‘जीरो से रीस्टार्ट’ चोपड़ा के निर्देशन वाली फिल्म ‘12वीं फेल’ के निर्माण पर आधारित एक ‘डॉक्यूमेंट्री’ है।

फिल्म ‘12 फेल’ 2023 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई और यह फिल्म सफल रही।

यह फिल्म भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म थी, जो एक गरीब परिवार से होने के बावजूद एक नौकरशाह बन गए।

चोपड़ा ने कहा कि वह जर्मनी से मिली प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).