देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 से शून्य मौत, 29 नए मामले आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई, जबकि वायरल बीमारी के 29 नए मामले सामने आए तथा संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आँकड़ों से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, 28 अगस्त दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई, जबकि वायरल बीमारी के 29 नए मामले सामने आए तथा संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आँकड़ों से यह जानकारी मिली।
राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से यह 18वीं बार है, जब एक दिन में इस बीमारी के कारण कोई मृत्यु नहीं हुई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई।
दो मार्च को, राष्ट्रीय राजधानी में वायरस के कारण शून्य मृत्यु की सूचना मिली थी। उस दिन दैनिक मामलों की संख्या 217 थी और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी।
अप्रैल-मई में शहर में महामारी की दूसरी लहर आ गई।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 46 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी, जबकि कोविड-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई।
नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को दैनिक मामलों की संख्या और संक्रमण दर घटकर क्रमशः 29 और 0.04 प्रतिशत रह गई।
बृहस्पतिवार को, 0.06 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 45 मामले आए थे।
बुधवार को, शहर में इस बीमारी के 35 मामले और एक मौत दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत रही थी।
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

