विदेश की खबरें | जरदारी का इमरान खान पर परोक्ष वार : सत्ता की लालसा बना रही है उन्हें पागल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इमरान खान पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मंगलवार को कहा कि सत्ता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री की लालसा उन्हें ‘पागल’ बना रही है तथा न्यायपालिका को यह देखना ही चाहिए कि क्या ‘‘सत्ता का लालसा’ रखने वाला यह व्यक्ति कानून से ऊपर है?

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 23 अगस्त इमरान खान पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मंगलवार को कहा कि सत्ता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री की लालसा उन्हें ‘पागल’ बना रही है तथा न्यायपालिका को यह देखना ही चाहिए कि क्या ‘‘सत्ता का लालसा’ रखने वाला यह व्यक्ति कानून से ऊपर है?

उनकी इस टिप्पणी से दो दिन पहले अधिकारियों ने खान के खिलाफ पिछले सप्ताह यहां एक रैली में पुलिस, न्यायपालिका एवं अन्य सरकारी संस्थानों को धमकाने को लेकर आतंकवाद संबंधी आरोप दर्ज किये थे।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक जरदारी ने सिंध के मंत्रियों के साथ एक बैठक के दौरान कहा, ‘‘ सभी प्रांत इस आपात स्थिति में हमारी ओर देख रहे हैं लेकिन एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी सत्ता की लालसा उसे हर बीतते दिन पागल बना रही है।’’

डॉन अखबार के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख का नाम लिये बगैर जरदारी ने कहा कि यह व्यक्ति सेना, पुलिस और एक महिला मजिस्ट्रेट को कथित रूप से धमका रहा है। उनके अनुसार ‘‘ यह व्यक्ति प्रशासन को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती देता है।’’

पीपीपी सह अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यह व्यक्ति प्रतिदिन हमारी सेना को निशाने पर ले रहा है, यह वही सेना है जो आतंकवादियों से लोहा ले रही है तथा देश की खातिर अपनी जान कुर्बान कर रही है।’’

जरदारी का बयान खान के हाल के बयानों की पृष्ठभूमि में आया है। खान ने सैन्य प्रतिष्ठान को ‘तटस्थ’ करार देकर उसके बारे में कुछ बातें कही थी। उन्होंने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के बारे में भी कुछ कहा था जिन्होंने उनके प्रमुख कर्मी शहबाज गिल को इस्लामाबाद पुलिस की हिरासत में भेजा था।

जरदारी ने सरकार से अपने अधिकार को स्थापित करने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि ‘‘अन्यथा संस्थानों पर उनका हमला जारी रहेगा।’’

शनिवार को यहां एक रैली में खान ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक के विरूद्ध मामले दर्ज करने की धमकी दी थी और कहा था, ‘‘ हम आपको नहीं बख्शेंगे।’’

उन्होंने न्यायपालिका को उनकी पार्टी के प्रति उसके ‘भेदभावपूर्ण’ रवैये को लेकर चेतावनी दी थी और कहा था कि उसे परिणाम के लिए तैयार रहना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान