एजेंसी न्यूज

युवराज ने टी20 खिलाड़ियों के मार्गदर्शन की बल्लेबाजी कोच राठौड़ की क्षमता पर सवाल उठाया

राठौड़ को पिछले साल संजय बांगड़ की जगह बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।

युवराज ने टी20 खिलाड़ियों के मार्गदर्शन की बल्लेबाजी कोच राठौड़ की क्षमता पर सवाल उठाया
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की टी20 प्रारूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर पाने की क्षमता पर सवाल उठाया ।

राठौड़ को पिछले साल संजय बांगड़ की जगह बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।

भारत की 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे युवराज ने कहा ,‘‘ राठौड़ मेरा दोस्त है । क्या आपको लगता है कि वह टी20 खिलाड़ियों की मदद कर सकता है । उसने उस स्तर पर क्रिकेट खेली ही नहीं है ।’’

राठौड़ ने भारत के लिये 1996 से 1997 के बीच छह टेस्ट और सात वनडे खेले हैं ।

युवराज ने कहा कि अलग अलग खिलाड़ियों के साथ अलग तरीके से पेश आना पड़ता है । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कोच होता तो जसप्रीत बुमराह को रात नौ बजे गुडनाइट बोल देता और हार्दिक पंड्या को रात दस बजे ड्रिंक्स के लिये बाहर ले जाता । अलग अलग लोगों से अलग अलग तरीके से पेश आना पड़ता है ।’’

उन्होंने परोक्ष रूप से भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी ओड़े हाथों लेते हुए कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों के पास सलाह देने के लिये कोई नहीं है । यह पूछने पर कि क्या यह शास्त्री का काम नहीं है, उन्होंने कहा ,‘‘पता नहीं रवि यह कर रहा है या नहीं लेकिन शायद उसके पास दूसरे भी काम है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).