तेंदुलकर को चुनौती देकर बुरे फंसे युवराज
मास्टर ब्लास्टर ने इस चुनौती ना सिर्फ स्वीकार किया बल्कि आंखों पर काली पट्टी बांध कर इसे आराम से पूरा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया।
नयी दिल्ली, 17 मई पूर्व भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर एक चुनौती देकर बुरी से तरह फंस गये। युवराज ने बल्ले को आड़ा करके गेंद को लगातार मारते हुए ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और तेंदुलकर के साथ रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को ऐसा करने की चुनौती दी।
मास्टर ब्लास्टर ने इस चुनौती ना सिर्फ स्वीकार किया बल्कि आंखों पर काली पट्टी बांध कर इसे आराम से पूरा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया।
इस चुनौती को करते हुए वह कह रह रहे थे, ‘‘ युवी, तुमने मुझे बहुत आसान विकल्प दिया था, इसलिए मैं तुम्हें थोड़ा मुश्किल विकल्प दे रहा हूं। मैं इसके लिए तुम्हें चुन रहा हूं मेरे दोस्त। इसे मेरे लिए करके दिखाओ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तुम्हें वापस चुनौती दे रहा हूं लेकिन ऐसी पट्टी को लगाकर करना।’’
तेंदुलकर के इस कारनामें से युवराज चौक गये । उन्होंने तेंदुलकर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘मर गये।’’
उन्होंने इंस्टाग्राम पर तेंदुलकर के वीडियो के जवाब में लिखा, ‘‘ मुझे पता है कि मैंने गलत दिग्गज को चुनौती दे दी, मैं इसे एक सप्ताह में करने की कोशिश करूंगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

