एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूनुस ने बांग्लादेशियों से निरंकुशता के पुनः उभरने का प्रतिरोध करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को अपने देशवासियों से निरंकुशता के पुनः उभरने का प्रतिरोध करने का आग्रह किया।

विदेश की खबरें | यूनुस ने बांग्लादेशियों से निरंकुशता के पुनः उभरने का प्रतिरोध करने की अपील की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, एक जुलाई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को अपने देशवासियों से निरंकुशता के पुनः उभरने का प्रतिरोध करने का आग्रह किया।

उन्होंने पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों की याद में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरूआत की। लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान सत्ता से हटा दिया गया था।

यूनुस ने कहा, ‘‘हम इसे (जुलाई विद्रोह) हर साल मनाएंगे ताकि हमें फिर से किसी विद्रोह के लिए 16 साल तक इंतजार न करना पड़े। हम इसे हर साल मनाएंगे ताकि अगर तानाशाही का कोई संकेत मिले तो हम उसे तुरंत खत्म कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल भावना या आक्रोश की अभिव्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि सतर्कता का प्रकटीकरण है ताकि निरंकुशता या तानाशाही को पनपने से पहले ही उखाड़ फेंका जा सके।

उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त महीनों के दौरान, पिछले साल के हर दिन को याद किया जाएगा, जिसके लिए युवा छात्र, आम लोग, रिक्शा चालक और मजदूर शहीद हुए और घायल हुए।

यूनुस ने कहा, ‘‘हम हर साल ऐसा करेंगे ताकि तानाशाही किसी भी तरह फिर से अपना सिर न उठा सके।’’

उन्होंने कहा कि जन-विद्रोह का तात्कालिक लक्ष्य पूरा हो गया है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा सपना छिपा है - एक नयी राज्य व्यवस्था का पुनर्निर्माण और एक नया बांग्लादेश बनाना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).