देश की खबरें | युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

Corona

अमेठी (उत्तर प्रदेश), एक जून अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ‘मनोरम पांडे का पुरवा गांव’ के निवासी जितेंद्र पांडेय (35) ने सोमवार रात मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बाग में खुद को कथित रूप से गोली मार ली। घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जितेंद्र घरेलू विवाद की वजह से बहुत परेशान था, संभवतः इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

मृतक के पिता शीतला प्रसाद पांडे ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके बेटे को गोली कैसे लगी, उसने खुद गोली मारी या किसी ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस को अभी तक वह हथियार नहीं मिल पाया है जिससे गोली चली है।

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी