देश की खबरें | हमले में युवक की मौत,पिता घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले में थाना सरसावा के गदरहेड़ी गांव में कथित तौर पर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया ,जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
सहारनपुर (उप्र), 10 अगस्त सहारनपुर जिले में थाना सरसावा के गदरहेड़ी गांव में कथित तौर पर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया ,जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सहारनपुर (देहात) के पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने बताया कि गदरहेडी निवासी मोनू व वरूण के बीच मंगलवार दोपहर को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई,तब आसपास के लोगों ने समझा बुझा कर दोनों को शांत करा दिया।
राय ने बताया कि मंगलवार देर शाम वरूण अपने साथियों के साथ मोनू के घर पहुंचा और उसपर हमला कर दिया जिसमें मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान गोली लगने से मोनू के पिता सेठपाल घायल हो गये।
राय ने बताया कि दोनों का अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
राय ने बताया कि वरूण फरार है, पुलिस उसकी तलाश की जा रही है ।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

