खेल की खबरें | युकी-गैलोवे की जोड़ी विम्बलडन पुरुष युगल के दूसरे दौर में, बोपन्ना बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को यहां मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड की जोड़ी पर सीधे सेट में जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
लंदन, दो जुलाई भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को यहां मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड की जोड़ी पर सीधे सेट में जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
सोलहवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने एक घंटे 49 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में अर्नेडो और गुइनार्ड को 7-6, 6-4 से मात दी।
अब अगले दौर में युकी और गैलोवे की जोड़ी का सामना हालैंड के रॉबिन हासे और जीन-जूलियन रोजर की जोड़ी तथा अमेरिका के मार्कोस गिरोन और पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
लेकिन कई ग्रैंडस्लैम चैंपियन भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और बेल्जियम के सैंडर गिल की जोड़ी पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर में जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से सीधे सेट में 3-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गई।
वहीं खबर लिखे जाने तक एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रित्विक चौधरी बोलिपल्ली और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस अपने शुरुआती दौर के मुकाबले में फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर और बेल्जियम के डेविड गोफिन से तीसरे सेट का टाई ब्रेकर खेल रहे हैं, तब स्कोर 6-4, 4-6, 6-6 था।
भारतीय खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस वारेला पुरुष युगल के शुरुआती दौर में एलेक्जेंडर कोवासेविच और लर्नर टिएन की जोड़ी से भिड़ेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

