एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वाईएसआरसीपी सांसद मिधुन को राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजमपेट के सांसद पी. वी. मिधुन रेड्डी को यहां केंद्रीय कारागार में रखा गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को दी।

देश की खबरें | वाईएसआरसीपी सांसद मिधुन को राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में रखा गया

राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश), 21 जुलाई राजमपेट के सांसद पी. वी. मिधुन रेड्डी को यहां केंद्रीय कारागार में रखा गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को दी।

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान हुए कथित 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में रेड्डी को गत 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

जेल अधीक्षक एस. राहुल ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘20 जुलाई को रात आठ बजकर 50 मिनट पर न्यायिक हिरासत कैदी संख्या 4196, पी वी मिधुन रेड्डी पुत्र पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी यहां राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में दाखिल हुए।’’

एक स्थानीय अदालत ने उन्हें एक अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

राहुल ने बताया कि रेड्डी पर मंगलागिरि में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 409, 384, 201 और 120बी के साथ धारा 34 और 37 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 7ए, 8, 12, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत भी आरोप लगाए गए थे।

राहुल ने बताया कि जेल चिकित्साधिकारी द्वारा रेड्डी का मेडिकल परीक्षण किया गया और उनकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई। उन्होंने बताया कि रेड्डी को बाद में बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया और फिलहाल वह स्वस्थ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).