देश की खबरें | पटरी पर आराम कर रहे थे युवक, रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतागढ़-दुर्ग रेल मार्ग पर भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में साल्हे गांव के करीब रेलगाड़ी की चपेट में आने से रते सिंह कोर्राम (29) की मौत हो गई तथा हरिचंद्र उइके (30) घायल हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतागढ़-दुर्ग रेल मार्ग पर भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में साल्हे गांव के करीब रेलगाड़ी की चपेट में आने से रते सिंह कोर्राम (29) की मौत हो गई तथा हरिचंद्र उइके (30) घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि दाबकट्टा गांव निवासी उइके अपने दोस्त कोर्रम के साथ एक रिश्तेदार के यहां साल्हे गांव घूमने आया था।
घायल उइके ने पुलिस को बताया कि दोनों मित्र आज तड़के शौच के लिए गए थे और बाद में वे आराम करने के लिए रेल पटरी पर बैठ गए, तभी अचानक अंतागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन वहां आ गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे कोर्रम की मौके पर ही मौत हो गई और उइके गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि जब कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह उन्हें देखा तब उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उइके को पड़ोसी बालोद जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

