देश की खबरें | नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने की आत्‍महत्‍या, वीडियो मेंमहिला समेत तीन को बताया जिम्मेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में नौकरी से निकाले जाने से आहत एक युवक ने शराब के साथ सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या के लिये अपनी कंपनी के तीन लोगों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मेरठ, 12 मार्च उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में नौकरी से निकाले जाने से आहत एक युवक ने शराब के साथ सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या के लिये अपनी कंपनी के तीन लोगों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिव कुंज कॉलोनी निवासी अमित चौधरी (32) एक स्थानीय प्रकाशन में क्लर्क की नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही अमित को नौकरी से निकाल दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसने बागपत बाईपास पर स्थित एक होटल के एक कमरे में शराब के साथ सल्फास खा लिया । उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक सुसाइड नाट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले उसे फेसबुक पर एक वीडियो भी अपलोड किया था । उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट और फेसबुक वीडियो में युवक ने आत्महत्या के लिए प्रकाशन की एक महिला समेत तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फेसबुक की वीडियो और फोन की डिटेल कब्जे में ले ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और देखा जा रहा है कि अमित चौधरी को किस वजह से नौकरी से निकाला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड