देश की खबरें | राजस्थान में युवक की चाकू मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोटा के कुन्हारी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), आठ मार्च राजस्थान में कोटा के कुन्हारी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुन्हारी के निवासी राहुल जैन उर्फ राहुल गांधी के रूप में हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल ने कहा कि मंगलवार की शाम जैन अपने एक दोस्त के साथ लैंडमार्क सिटी इलाके में एक पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था। अचानक शाम करीब छह बजे रवि धाकड़ उर्फ रवि घिंगा (22) नामक आरोपी और उसके दोस्तों ने जैन को रोका, जिसके बाद तीखी बहस छिड़ गई। इस बीच, धाकड़ ने चाकू निकाला और जैन पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि जैन को सीने और जांघों में चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है कि जैन और धाकड़ पुराने अपराधी थे और दोनों के खिलाफ कुन्हारी थाने में कम से कम 10-10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पहले साथ काम करते थे, लेकिन बाद में किसी मुद्दे पर उनके बीच दुश्मनी हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और धाकड़ और चार अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

