देश की खबरें | युवा निरोगी जीवन के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में ‘यंग इंडिया’, ‘फिट इंडिया’ तथा ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। यह परंपरा युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

जयपुर, चार फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में ‘यंग इंडिया’, ‘फिट इंडिया’ तथा ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। यह परंपरा युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

शर्मा ने रविवार को ‘संस्कृति युवा संस्था’ और ‘वर्ल्ड ट्रेड पार्क’ द्वारा आयोजित 15वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग स्वस्थ जीवनशैली से दूर होते जा रहे हैं। देर रात तक जागने और सुबह देरी से उठने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने और खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा और सरकारी स्कूलों व कॉलेजों समेत खेलों के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे जिससे वे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर अन्य प्रदेशों से अग्रणी है। यह वीरों की भूमि है। यहां के युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा के लिए उत्साहित रहते हैं, इसलिए वे अपने स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। प्रदेश के गांवों, कस्बों तथा शहरों में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाते एवं व्यायाम करते नजर आते हैं।’’

उन्होंने कहा कि जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है और एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह आयोजन हमें धैर्य, संघर्षशीलता और समर्पण के महत्व को समझाता है तथा जयपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है।’’

15वीं जयपुर मैराथन में पांच विभिन्न श्रेणियों में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगजन ने भारी उत्साह से हिस्सा लेकर दो नये रिकॉर्ड बनाये। विजेता धावकों को पुरस्कृत भी किया गया।

कुंज सुरभि

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\