देश की खबरें | युवा देश एवं प्रदेश के निर्माण में बढचढ कर भाग ले व कार्य करे- आनंदी बेन पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश की राज्यपाल ने बुधवार को छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों से परिजनो को प्रसन्न और राष्ट्र को सम्मानित करें तथा अपने अथक प्रयासो से भारत को पुनः विश्व गुरूत्व के स्थान पर प्रतिष्ठापित करे।

मेरठ ,22 दिसम्बर उत्तरप्रदेश की राज्यपाल ने बुधवार को छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों से परिजनो को प्रसन्न और राष्ट्र को सम्मानित करें तथा अपने अथक प्रयासो से भारत को पुनः विश्व गुरूत्व के स्थान पर प्रतिष्ठापित करे।

यहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे प्रण ले कि वे जहां कहीं भी अपनी सेवा देंगे वहां पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं मनोयोग से कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि आपके सत कार्य आपके व्यक्तित्व को प्रतिबिम्बित करते है। उन्होने युवाओं से देश एवं प्रदेश के निर्माण में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

दीक्षांत समारोह में कुल 127961 छात्र-छात्राओ को उपाधियां वितरित की गयी जिसमें 42492 छात्र एवं 85496 छात्राएं है। समारोह के प्रारंभ में वंदे मातरम एवं समापन पर राष्ट्रगान हुआ।

पटेल ने कहा कि नारी शक्ति आगे बढ रही है। उन्होने कहा कि आज जितने भी अवार्ड दिये गये है उसमें छात्राएं ज्यादा है। उन्होने कहा कि छात्र-छात्राओ के बीच स्वच्छ स्पर्धा होनी चाहिए।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो का विशेष रुप से उल्लेख करते हुए कहा कि सरयू परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जिससे 30 लाख किसानो को पानी मिलेगा।

पटेल ने मेरठ का जिक्र करते हुए कहा कि ज्ञान और संघर्ष की भूमि के रूप में जानी जाने वाली यह नगरी अब क्रीडा जगत से संबंधित उत्पादों की निर्माता एक प्रमुख नगरी के रूप में भी विकसित हो गयी है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि डिग्रियां पाना शिक्षा का अंत नहीं, विद्यार्थी हमेशा अनवरत पढने की भूमिका में रहता है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट