एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवक ने स्कूली छात्रा से चाकू के बल पर किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने चाकू के बल पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देश की खबरें | युवक ने स्कूली छात्रा से चाकू के बल पर किया दुष्कर्म

नोएडा, 24 मार्च नोएडा में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने चाकू के बल पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अन्य मामले में सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके ससुर और जेठ ने बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा मंगलवार को स्कूल से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में ओंकार पांडे नामक युवक उसे मिला। उसने छात्रा से कहा कि तुम्हारी मां मेरे घर पर आई हुई है और तुम्हें वहां पर बुला रही है।

उन्होंने बताया कि छात्रा आरोपी की बात पर विश्वास करके उसके साथ चली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने छात्रा के साथ अपने घर पर मारपीट की और चाकू के बल पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया की छात्रा की मां ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर 39 पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच करायी जा रही है।

सिंह ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर राजवीर तथा जेठ कैलाश पर मारपीट करने और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महिला के जेठ कैलाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके ससुर की पुलिस तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में ही डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ उसके मौसा ने मंगलवार रात दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).