खेल की खबरें | युवाओं को हालात से निपटने के लिए तकनीक इजाद करने जरूरत: द्रविड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ युवा बल्लेबाजों की खेप के प्रदर्शन का आकलन करते हुए ज्यादा सख्ती नहीं बरतना चाहते क्योंकि वह चाहते हैं कि वे स्पिनरों के मुफीद परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपने तरीके इजाद करें।
हैदराबाद, 28 जनवरी भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ युवा बल्लेबाजों की खेप के प्रदर्शन का आकलन करते हुए ज्यादा सख्ती नहीं बरतना चाहते क्योंकि वह चाहते हैं कि वे स्पिनरों के मुफीद परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपने तरीके इजाद करें।
भारतीय टीम रविवार को यहां इंग्लैंड के 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड के स्पिनरों ने सभी 10 विकेट झटके।
शुभमन गिल घरेलू मैदान पर साल के पहली टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच की दोनों पारियों में इंग्लैंड के बायें हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले का शिकार हुए।
द्रविड़ ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं उनका आकलन करते हुए इतना ज्यादा सख्त नहीं होना चाहता। लेकिन यह चुनौतीपूर्ण विकेट था और हमारे कुछ युवा बल्लेबाजों के लिए इससे सांमजस्य बिठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन उनमें कौशल है। ’’
वह जूनियर बल्लेबाजों की प्रगति से संतुष्ट हैं। इस महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘वे घरेलू क्रिकेट में काफी रन जुटाने के बाद यहां आये हैं। उन्हें उनकी योग्यता के दम पर चुना गया है। कभी कभार लोगों को अनुकूलित होने में समय लगता है। वे वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ’’
प्रत्येक बल्लेबाज को आगे आने वाली मुश्किल चुनौतियों से निपटने के लिए अपना तरीका ढूंढना होगा।
द्रविड़ ने कहा, ‘‘यह सिर्फ उनके लगातार सुधार करने और कौशल विकसित करने रहने का सवाल है जिससे उन्हें इस तरह की परिस्थितियों का थोड़ा बेहतर तरीके से सामना करने में मदद मिलेगी। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)