देश की खबरें | ओडिशा में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान युवक की मौत, सात अस्पताल में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गजपति जिले में होमगार्ड पद के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य प्रतिभागियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 29 मई ओडिशा के गजपति जिले में होमगार्ड पद के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य प्रतिभागियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना जिला मुख्यालय परलाखेमुंडी के पास रानीपेंथ और पद्मापुर के बीच आयोजित दो किलोमीटर की दौड़ के दौरान हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गजपति जिले के परीसाल गांव के निवासी सुलंत मिशाल के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, मिशाल दौड़ समाप्त होने से मात्र 30 सेकंड पहले अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
मिशाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, शारीरिक परीक्षण के दौरान बीमार पड़े सात अन्य उम्मीदवारों का इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "गजपति में होमगार्ड पदों के लिए भर्ती की खातिर शारीरिक परीक्षण के दौरान सुलंत मिशाल की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

