देश की खबरें | ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना बादलपुर क्षेत्र के चिपयाना बुजुर्ग के पास 28 वर्षीय एक युवक की शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

नोएडा, 11 जुलाई थाना बादलपुर क्षेत्र के चिपयाना बुजुर्ग के पास 28 वर्षीय एक युवक की शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के चिपयाना बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास 28 वर्षीय राहुल शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गआ। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रीवा सौर ऊर्जा परियोजना को एशिया में सबसे बड़ी बताने के लिए PM मोदी पर निशाना साधा.

आरपीएफ ने घटना की सूचना थाना बादलपुर पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है, या वह दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़े | World Population Day 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर BS-2 लैब का किया लोकार्पण.

उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के धनसिया गांव के पास शुक्रवार शाम को एक अज्ञात ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप और महेश नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर काफी देर तक जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\