देश की खबरें | युवा कांग्रेस ने शराब निर्माण इकाई के लिए सरकारी मंजूरी के विरूद्ध विधानसभा तक मार्च किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस के युवा मोर्चा ‘युवा कांग्रेस’ के कार्यकर्ताओं ने पलक्कड़ जिले के एलाप्पुल्ली ग्राम पंचायत में शराब निर्माण इकाई लगाने की अनुमति देने पर राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को यहां विधानसभा तक मार्च निकाला।
तिरुवनंतपुरम, 21 जनवरी केरल में कांग्रेस के युवा मोर्चा ‘युवा कांग्रेस’ के कार्यकर्ताओं ने पलक्कड़ जिले के एलाप्पुल्ली ग्राम पंचायत में शराब निर्माण इकाई लगाने की अनुमति देने पर राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को यहां विधानसभा तक मार्च निकाला।
इन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान विधानसभा के सामने राज्य के आबकारी मंत्री एम बी राजेश का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक राहुल ममकूट्टाथिल ने आरोप लगाया कि आबकारी मंत्री सरकार द्वारा की जा रही सभी ‘धोखाधड़ी’ के लिए ‘एक एजेंट के रूप में काम कर रहे’ हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एलाप्पुल्ली में शराब निर्माण इकाई लगाने की अनुमति ‘ओएसिस’ नामक जिस कंपनी को मिली है वह हाल में पलक्कड़ उपचुनाव में माकपा की 'मुख्य प्रायोजक' थी और यह संयंत्र सरकार की ओर से उसके लिए 'इनाम' है।
ममकूट्टाथिल ने कहा कि लोग पलक्कड़ जिले में भूजल के दोहन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जो हमेशा से पानी की कमी का सामना करता रहा है।
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए कई बार पानी की बौछारें की। उसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के समक्ष एक घंटे से अधिक समय तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

