देश की खबरें | युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे पर ‘रोजगार दो’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त कांग्रेस की युवा इकाई ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के मकसद से शनिवार को ‘रोजगार दो’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जिसके तहत संगठन के कार्यकर्ता देश भर में केंद्र सरकार और सत्तापक्ष के प्रमुख लोगों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने गत नौ अगस्त को अपने स्थापना दिवस के मौके पर इस अभियान के पहले चरण के तहत सोशल मीडिया में मुहिम शुरू की थी।

यह भी पढ़े | Red Bulletin Issued By CWC: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंडरा रहा है भारी बाढ़ का खतरा, केंद्रीय जल आयोग ने जारी किया रेड बुलेटिन.

युवा कांग्रेस के ‘रोजगार दो’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर विपक्ष की आवाज को अनसुना कर देती है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ कोरोना से पहले भी स्थिति भयावह थी और अब जो आंकड़े आ रहे हैं उसके मुताबिक कोरोना संकट के कारण ही 13.5 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। हम बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को बार-बार आगाह करते हैं, लेकिन उसके कान पर जूं नहीं रेंगती।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: दौरउ चांदपुर गांव में ग्राम प्रधान ने इस्लाम धर्म अपनाने की दी धमकी, मानसिक उत्पीड़न भी लगाया आरोप.

युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार के लोग कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था की तबाही को दैवीय घटना (ऐक्ट ऑफ गॉड) कह रहे हैं। अर्थव्यस्था की स्थिति के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। नोटबंदी, बिना तैयारी के जीएसटी लागू करने और गलत ढंग से लॉकडाउन करने के कारण हालात खराब हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर भी ध्यान दे। इसको लेकर हम सरकार पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। यह अभियान भी इसीलिए शुरू किया गया है।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आरोप लगाया कि सरकार में नजरिए की कमी है जिस कारण बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान के पहले चरण में हम सोशल मीडिया अभियान शुरू किया था। दूसरे चरण में बेरोजगारी का मुद्दे पर हम सरकार, इससे जुड़े प्रमुख लोगों के आवास के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। युवाओं को इस मुद्दे पर जागरूक करेंगे।’’

श्रीनिवास के मुताबिक, उनके संगठन ने बेरोजगारी के मुद्दे पर हिंदी एवं कई क्षेत्रीय ओं में गीत भी तैयार किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)