देश की खबरें | रामपुर में युवक ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
रामपुर, 24 मार्च उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि भोट थाना क्षेत्र के मिलक हाशम गांव निवासी आदिल (23) ने रविवार रात अपनी अवैध बंदूक से खुद को गोली मार ली।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आदिल की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना भोट पुलिस को दी, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के अनुसार, भोट थाना क्षेत्र से कल रात सूचना मिली कि एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
उन्होंने बताया कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

