एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चित्तौड़गढ़ में ठेकेदार पर युवक ने हमला किया, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में बुधवार को नाली के विवाद पर एक युवक ने ठेकेदार पर फावड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की खबरें | चित्तौड़गढ़ में ठेकेदार पर युवक ने हमला किया, गिरफ्तार

जयपुर, पांच अक्टूबर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में बुधवार को नाली के विवाद पर एक युवक ने ठेकेदार पर फावड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमले के विरोध में उत्तेजित ग्रामीणों ने एक गुमटी और दो मालवाहक टेम्पो को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायल ठेकेदार को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि ठेकेदार पर हमला करने वाले आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांच अन्य लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हमला करने वाले युवक आसिफ को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में पूरी तरह शांति है और स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने बताया कि सिंहपुर गांव के बाहरी बस्ती क्षेत्र में ठेकेदार राजेश आचार्य द्वारा विद्यालय के समीप नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था और इसी दौरान आसिफ नाम के युवक ने नाली का पानी रोक दिया। इसे लेकर ठेकेदार राजेश आचार्य उसे समझाने गया तो आसिफ ने उसपर हमला कर दिया जिससे राजेश घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाा और स्थिति पर नियंत्रित करने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).