जरुरी जानकारी | पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में युवा सबसे आगे : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देशभर में पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में युवा (मिलेनियल्स) सबसे आगे हैं। ऑनलाइन मंच के जरिये पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स24 ने एक रिपोर्ट में यह कहा है।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर देशभर में पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में युवा (मिलेनियल्स) सबसे आगे हैं। ऑनलाइन मंच के जरिये पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स24 ने एक रिपोर्ट में यह कहा है।

वर्ष 1981 से 1996 के बीच पैदा हुए लोगों को ‘मिलेनियल्स’ कहा जाता है।

कार्स24 ने पुरानी कार खरीदने वालों का रुख और शीर्ष श्रेणी के ड्राइवरों पर केंद्रित रिपोर्ट तैयार करने के लिए शोध कंपनी आईपीएसओएस के साथ एक समझौता किया था।

रिपोर्ट में पाया गया कि कोविड-19 महामारी के कारण नए वाहनों की कीमतों में वृद्धि और जीवनशैली में बदलाव के साथ ऑनलाइन मंचों की उपस्थिति इस बदलाव में योगदान देने वाले प्रमुख कारण हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर खरीदार पुरुष है लेकिन इस्तेमाल की गई या पुरानी कार खरीदने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी आई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में 43 प्रतिशत लोग ‘हैचबैक’ कार खरीदना पसंद करते है। वही 26 प्रतिशत लोगों की पसंद एसयूवी कार खरीदना है।

इसके अलावा पुरानी कार खरीदने के लिए गाड़ी की स्थिति अभी भी सबसे महत्वपूर्ण कारण बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\