एजेंसी न्यूज

नोएडा: गांजा तस्करी के मामले में युवक गिरफ्तार, 700 ग्राम हफीम बरामद

18 अप्रैल नोएडा में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद किया. सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गश्त पर निकली थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सलारपुर कॉलोनी के पास से अमित नामक युवक को गिरफ्तार किया.

नोएडा: गांजा तस्करी के मामले में युवक गिरफ्तार, 700 ग्राम हफीम बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नोएडा: 18 अप्रैल नोएडा (Noida) में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद किया. सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह (Vimal Kumar Gupta) ने बताया कि शुक्रवार रात को गश्त पर निकली थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सलारपुर कॉलोनी (Salarpur Colony) के पास से अमित नामक युवक को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 700 ग्राम गाजा मिला.

एसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने का काम करता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, जामिया फायरिंग मामले में आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाला युवक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि यह युवक नशे के आदी लोगों को लॉकडाउन के दौरान गांजा (Hemp) बेच रहा था. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाकर बेचता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).