देश की खबरें | लव जिहाद मामले में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्जकर शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

महोबा (उप्र), पांच मार्च उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्जकर शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक मुन्ना खां पर आरोप है कि उसने हिन्दू बनकर पिछड़े वर्ग की विवाहित 21 वर्षीय युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसे अपहृत कर ले जाने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया, "बृहस्पतिवार को 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को महोबा शहर के ही एक मुहल्ले में रहने वाले आरोपी युवक मुन्ना खां (25) गिरफ्तार कर लिया गया और उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।"

प्राथमिकी के आधार पर उन्होंने बताया, "शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली पिछड़े वर्ग की 21 साल की एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि मुन्ना खां नामक युवक हिन्दू बनकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसी दौरान आठ दिसंबर 2020 को बिरादरी के लड़के से उसकी शादी हो गयी और वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी।"

पीड़िता के अनुसार उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को वह दिल्ली से अपने मायके आयी और उसी दिन मुन्ना उसे अपहृत कर उरई स्थित अपनी बहन के घर ले गया और वहां उसे 14 दिन रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहीं (उरई में) पर उसके हिन्दू न होने का उसे पता चला।

एसएचओ ने कहा, "युवती का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म की घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया है और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया।"

दुबे ने बताया कि आरोपी मुन्ना खां के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\