देश की खबरें | दुष्कर्म करने और वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने, तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र),11दिसंबर नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने, तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बृन्दा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 76 की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने 27 अक्टूबर को थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि राजीव कुमार उर्फ राजवीर ने उससे दोस्ती की फिर उसे सेक्टर 43 स्थित एक मकान में बुलाया और वहां पर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया।

यह भी पढ़े | कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार का एक और सरहानीय कदम, उज्बेकिस्तान के साथ बढ़ाये व्यापारिक संबंध, किसानों को होगा फायदा.

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह बेहोश हो गई तो उसने उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी उसे ब्लैकमेल करके 13 लाख से ज्यादा रुपए ले चुका है,और बाद में उसने तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी।

यह भी पढ़े | Night Curfew in Mumbai: मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगाना चाहती हैं बीएमसी, सरकार की तरफ से मिला यह जवाब.

डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी यूट्यूबर है। वह यूट्यूब पर लोगों को फिटनेस के गुर सिखाता है और उनकी दोस्ती यूट्यूब के जरिए ही हुई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाष सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव