देश की खबरें | खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुये पुलिस वाहन को टक्कर मारने वाला युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुये पुलिस के वाहन को टक्कर मारने वाले 19 साल के एक युवक को मंगलवार की सुबह शहर के मैदान इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना स्वतंत्रता दिवस समारोह के रिहर्सल के दौरान हुई।
कोलकाता, 11 अगस्त कोलकाता में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुये पुलिस के वाहन को टक्कर मारने वाले 19 साल के एक युवक को मंगलवार की सुबह शहर के मैदान इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना स्वतंत्रता दिवस समारोह के रिहर्सल के दौरान हुई।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 45 मिनट पर यह घटना हुई और इसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया ।
इस घटना ने रेड रोड पर साल 2016 में हुए हिट एंड रन मामले की याद दिला दी, जिसमें वायुसेना के एक अधिकारी की गणतंत्र दिवस समारोह के परेड के रिहर्सल के दौरान मौत हो गयी थी ।
मैदान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह युवक किद्दरपुर इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था और जब उसने रेड रोड की ओर बढ़ने की कोशिश की तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया क्योंकि वहां परेड का रिहर्सल चल रहा था ।
पुलिस ने बताया कि बॉन्डेल रोड इलाके के रहने वाले इस युवक ने इसके बाद अपनी गाड़ी की गति और तेज कर दी और वहां पर खड़े पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘युवक बहुत तेज गति से वाहन को चला रहा था और ऐसा लगता है कि इसी वजह से वह इसे नियंत्रित करने में विफल रहा। कार में उसके अलावा और कोई नहीं था। हम उससे बात कर रहे हैं और इस बात का पता लगाने के लिये उसकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी कि वह उस वक्त नशे में था या नहीं।’’
रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)