देश की खबरें | वृन्दावन के प्रेम मंदिर में बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने वृन्दावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में बम रखे होने की झूठी सूचना देकर भय का वातावरण पैदा करने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

मथुरा (उप्र), पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने वृन्दावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में बम रखे होने की झूठी सूचना देकर भय का वातावरण पैदा करने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने अरोपी युवक से मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है जिसके माध्यम से उसने यह भ्रामक सूचना दी थी। हालांकि, उसके द्वारा ऐसा किए जाने का कोई वाजिब कारण नहीं मालूम हो सका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि दो जुलाई (रविवार के दिन) अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि प्रेम मंदिर में जगह-जगह बम रखे हुए हैं, और मैं कभी भी उड़ा दूंगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर वहां मौजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और कई घंटे तलाशी अभियान चलाया। परंतु, कहीं भी कुछ भी असामान्य वस्तु नहीं मिली ।’’

उन्होंने बताया कि यह सूचना पूरी तरह से झूठी व भ्रामक थी जिससे लोगों में अनावश्यक रूप से भय का वातावरण पैदा कर दिया गया था, लेकिन पुलिस ने इस परिस्थिति को बहुत ही सावधानीपूर्वक निपटाते हुए स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया।

एसएसपी के मुताबिक ऐसे में झूठी सूचना देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अपेक्षित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सर्विलांस के माध्यम से आरोपी अनिल कुमार पटेल (38) निवासी ग्राम बचौरा जनपद वाराणसी को पानीघाट पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि जांच में ज्ञात हुआ है कि इसके पीछे आरोपी का कोई भी और मकसद नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान