देश की खबरें | चुनाव बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र में आपका निर्धारित दौरा नियमों का उल्लंघन : बनर्जी ने धनखड़ से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल जगदीप धनखड़ के कूचबिहार जिले में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के निर्धारित दौरे की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उन्हें पत्र लिखकर दावा किया कि संबंधित कदम क्षेत्रों के दौरे के मामले में उनके पूर्ववर्ती राज्यपालों द्वारा अपनाए गए दीर्घकालिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
कोलकाता, 12 मई राज्यपाल जगदीप धनखड़ के कूचबिहार जिले में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के निर्धारित दौरे की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उन्हें पत्र लिखकर दावा किया कि संबंधित कदम क्षेत्रों के दौरे के मामले में उनके पूर्ववर्ती राज्यपालों द्वारा अपनाए गए दीर्घकालिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
बनर्जी ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि धनखड़ राज्य सरकार के अधिकारियों से सीधे बात कर रहे हैं और उन्हें आदेश दे रहे हैं, जबकि उन्होंने पूर्व में उनसे ऐसा न करने का आग्रह भी किया था।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि आप 13 मई को एकतरफा ढंग से कूचबिहार जा रहे हैं, दुखद, मुझे लगता है कि यह पिछले कई दशकों से चले आ रहे दीर्घकालिक नियमों का उल्लंघन है।’’
उन्होंने राज्यपाल से कहा, ‘‘इसलिए, मैं उम्मीद करूंगी कि आप प्रोटोकॉल के भली-भांति स्थापित नियमों का पालन करेंगे, और क्षेत्रों के दौरों के संबंध में मनमाने फैसलों से बचेंगे।’’
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के गृह विभाग की प्रोटोकॉल नियमावली का संदर्भ दिया जिनके अनुसार राज्यपाल के दौरों को सरकार से आदेश लेने के बाद राज्यपाल के सचिव द्वारा अंतिम रूप दिया जाता है।
राज्यपाल ने मंगलवार को कहा था कि वह कूचबिहार जिले में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का 13 मई को दौरा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

