देश की खबरें | संपत्ति विवाद को लेकर छोटी भाई को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना सोमवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली में वेलकम मार्केट में हुई। उन्होंने बताया कि पेशे से दर्जी सुमित वर्मा अपनी दुकान के पास ही खड़ा था, जब उसका भाई अमित वर्मा (40) वहां आया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद अमित ने पिस्तौल निकाली और अपने भाई को तीन गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि अमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दोपहर करीब 12 बजे हमें वेलकम मार्केट में वर्मा टेलर शॉप के पास गोलीबारी की सूचना मिली। सुमित वर्मा को गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी।’’

उन्होंने बताया कि सुमित की छाती और पीठ पर गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-307 और सशस्त्र अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत हमने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी अमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\