लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे रेलवे के युवा अधिकारी
सिंह ने जिस अधिकारी की प्रशंसा में ये शब्द लिखे हैं, वह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के करीब 30 परीवीक्षाधीन अधिकारियों के उस दल में शामिल हैं जिसने लॉकडाउन के दौरान एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हेल्पलाइन-8448848477 तथा टि्वटर हैंडल आईआरटीएस_सेतु शुरू किया है।
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल गुवाहाटी के रिंकू सिंह ने अपनी मां की कैंसर की दवाएं सिलचर में उनके पास समय पर पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे के एक परीवीक्षाधीन अधिकारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘आप हमारी जिंदगी में देवदूत की तरह आए हैं।’’
सिंह ने जिस अधिकारी की प्रशंसा में ये शब्द लिखे हैं, वह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के करीब 30 परीवीक्षाधीन अधिकारियों के उस दल में शामिल हैं जिसने लॉकडाउन के दौरान एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हेल्पलाइन-8448848477 तथा टि्वटर हैंडल आईआरटीएस_सेतु शुरू किया है।
जब लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है, ऐसे में रेलवे के व्यापक नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए यह सेवा शुरू की गयी है।
हेल्पलाइन शुरु होने के पांच दिन में उसके पास 1000 से अत्यावश्यक फोन आए हैं जिनमें राशन, दवाएं, दूध और फंसे हुए परिजनों समेत अन्य बातों के लिए अनुरोध किये गए हैं।
टीम ने पार्सल ट्रेनों की मदद से 100 से अधिक जगहों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई हैं। टीम के सदस्य अपने मोबाइल फोनों और ट्विटर खातों का इस्तेमाल इस काम के लिए कर रहे हैं तथा जिले के अधिकारियों से तालमेल बनाकर चल रहे हैं।
उदयपुर और वड़ोदरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इन युवा अधिकारियों को इस परियोजना में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मदद मिल रही है।
यह दल न केवल निजी सुरक्षा उपकरणों और मास्क बनाने के लिए कच्चे माल की बड़ी खेप पहुंचा रहा है बल्कि लोगों को किराना सामान, दूध और अन्य जरूरी चीजें भी मुहैया करा रहा है।
इस पहल के पीछे मल्लेला श्रीकांत की भी सोच है। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान सामान की सुगम ढुलाई के प्लेटफॉर्म के रूप में इसकी शुरूआत की गयी थी।’’
उन्होंने कहा कि बाद में इसका दायरा बढ़ा दिया गया।
श्रीकांत के अनुसार, ‘‘अब हम लोगों के फोन सुनते हैं और उन तक सामान पहुंचाने में रेलवे नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। हम महत्वपूर्ण फोन पर कार्रवाई भी कर रहे हैं और हालात के बारे में स्थानीय अधिकारियों को बता रहे हैं।’’
सिकंदराबाद मंडल के रामगुंडम में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में तैनात युवा आईआरटीएस अधिकारी ने बताया कि ‘सेतु एक्सप्रेस’ टीम रेलवे जोन, मंडलों और जिले के अधिकारियों के साथ संपर्क साधती है और बहुत जरूरी सामान की आपूर्ति करती है।
उन्होंने कहा कि कुछ शहरों में उन्होंने सामान पहुंचाने वाले स्टार्ट-अप के साथ हाथ मिलाया है ताकि आपात स्थिति में लोगों के घरों तक सामान पहुंचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

