देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मादक पदार्थ खरीदने के लिए 500 रुपये देने से कथित रूप से इनकार करने पर 24 वर्षीय एक युवक की उसके एक दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 जून उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मादक पदार्थ खरीदने के लिए 500 रुपये देने से कथित रूप से इनकार करने पर 24 वर्षीय एक युवक की उसके एक दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अब्दुल मशाद को दो किशोरों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को भागने में मदद करने के आरोप में दो किशोरों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजकर 40 मिनट पर उन्हें घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पीड़ित मोहम्मद फैजान को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित को चाकू मारने के बाद आरोपी पास में इंतजार कर रहे अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
कलसी ने कहा कि पूछताछ से पता चला कि पीड़ित फैजान और आरोपी मशाद एक-दूसरे को एक साल से अधिक समय से जानते थे।
अधिकारी ने बताया कि मशाद बृहस्पतिवार को फैजान के घर गया और उससे मादक पदार्थ खरीदने के लिए 500 रुपये मांगे, लेकिन फैजान ने इनकार कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी दौरान मशाद ने फैजान को चाकू मार दिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भाई मोहम्मद फाजिल की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

