एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में पार्किंग को लेकर कथित तौर पर दो लोगों ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में पार्किंग को लेकर कथित तौर पर दो लोगों ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुलिस को डाबरी में गोलीबारी की सूचना मिली और जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो उसे महावीर एन्क्लेव पार्ट-2 की एक सड़क पर खून मिला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम को सूचित किया गया कि अफरोज आलम को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एक चश्मदीद की शिकायत पर डाबरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के पीछे आरोपी सुहेल खान और राजा थे। अधिकारी ने कहा कि आलम को सिर में गोली मारी गई थी।

पुलिस ने बताया कि विवाद आलम के घर के मुख्य द्वार के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुआ था।

उन्होंने कहा कि जब आलम ने खान और राजा से मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा तो उनके बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद उन्होंने उसे (आलम को) गोली मार दी।

आरोपियों का पता लगाने के लिये पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).