देश की खबरें | बदायूं में ज़मीन बेचने के विवाद में युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवारजनों से बातचीत की।

सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराय बरौलिया निवासी सुभाष चन्द्र शर्मा (56) आज अपने भाई सुनील शर्मा के साथ अपने खेत पर काम कर रहे थे और सुबह लगभग 11.30 बजे उनका बेटा सचिन (22) खेत पहुंच गया और नौ बीघा जमीन बेचने की बात को लेकर उसका अपने पिता से झगड़ा हो गया।

एसएसपी ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच कहासुनी व विवाद के दौरान सचिन ने सुभाष की तमंचे से गोली मार हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होने बताया कि गांव के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन अपने पिता से इसलिए नाराज़ था कि उन्होंने नौ बीघा जमीन बेच दी थी।

वहीं इस मामले में परिवार की तहरीर के आधार पर सचिन और उसके गांव के सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now