देश की खबरें | मुंबई में युवक ने किशोरी का अपहरण किया, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर ढूंढा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा उपनगर से 14 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, सात नवंबर मुंबई के बांद्रा उपनगर से 14 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, किशोरी के अपहरण के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी युवक(18) का पता लगा लिया।

दरअसल, मुंबई के एक व्यवसायी की बेटी रविवार तड़के बांद्रा स्थित अपने आवास के पास से लापता हो गई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद उसका पता लगाने के लिए पुलिस और अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई।

पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया और पाया कि एक युवक लड़की को अपने साथ ले गया था।

रविवार रात पुलिस ने उपनगर दहिसर से युवक के कब्जे से लड़की को छुड़ा लिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी