अंबाला, 10 सितंबर हरियाणा में अंबाला के एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने मामले में साज़िश का आरोप लगाया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात युवक की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने हंगामा किया।
पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था और उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और वहां काम करने वाले तीन अन्य लोगों पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें संचालक का फोन आया, जिसने कहा कि रक्तचाप बढ़ने से युवक की तबीयत बिगड़ गई है।
उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY