एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले में मुंशीगंज थानाक्षेत्र के पूरे तिवारी सोरांव गांव में दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

अमेठी (उप्र), 11 अक्टूबर अमेठी जिले में मुंशीगंज थानाक्षेत्र के पूरे तिवारी सोरांव गांव में दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल में ‘लाइट’ ठीक करते समय बिजली के संपर्क में आने से 28 वर्षीय एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई।

उसने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात इस गांव में हुई।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘सपहा नौरेपुर के निवासी ध्रुव राज यादव एक लाइटहाउस में काम करता था। पूरे तिवारी गांव में दुर्गा पंडाल में देर रात हैलोजन लाइट ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आ गया।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ मौके पर मौजूद लोग उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

पुलिस क्षेत्राधिकारी (गौरीगंज) अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).