UP: जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक और युवती ट्रेन की पटरी पर लेट गए और इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी तथा उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जौनपुर (उप्र), 11 फरवरी : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक और युवती ट्रेन की पटरी पर लेट गए और इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी तथा उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गयी है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) बृजेश कुमार ने बताया कि वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कुंआर बाजार के पास स्थित अहिरान गांव के निवासी सोनू राजभर (24) तथा उसी गांव की वंदना राजभर (22) शनिवार दोपहर को शंकरगढ़ क्रासिंग के पास थे.
वे दोनों मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस को देखकर पटरी पर लेट गए और ट्रेन की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गयी और जब वंदना अचानक उठकर जाने लगी तो ट्रेन की टक्कर से उसके दोनों हाथ कट गए. यह भी पढ़ें : Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने TSRTC की 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाई
कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने अपने वाहन से वंदना को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया. घटना की सूचना पर देर शाम मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की. पीड़िता के भाई सूर्यभान ने बताया कि वंदना परिवार में सबसे छोटी है. उसकी दो दिन पहले शादी तय हुई थी. शनिवार की सुबह 10 बजे दोनों घर छोड़कर चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

