एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

बलिया (उप्र), 19 मार्च : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया, “किशोरी बीते साल 22 दिसंबर को लापता हो गई थी.

उसके पिता की शिकायत पर 16 फरवरी 2022 को रसड़ा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था.” वैस के मुताबिक, 17 मार्च को एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कथित दुष्कर्म के आरोपी सोनू (22) को शुक्रवार को रसड़ा थाना क्षेत्र के तिहारीपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार में तेजाब से हमले में युवक की मौत, गांव में तनाव

उन्होंने बताया कि मामले में पीड़ित किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).