एजेंसी न्यूज

राजस्थान के झालवाड़ में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में ‍युवक गिरफ्तार

पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजस्थान के झालवाड़ में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में ‍युवक गिरफ्तार
जमात

कोटा(राजस्थान), नौ मई राजस्थान के झालावाड़ जिले में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना खानपुर पुलिस थानांतर्गत एक गांव में हुई और पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी और क्षेत्राधिकारी भंवर सिंह हाड़ा ने कहा कि 17 वर्षीय लड़की और उसके पिता ने बृहस्पतिवार को झालावाड़ के एसपी से संपर्क कर शिकायत की जिसके बाद भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया आरोपी सद्दाम हुसैन पिंजरा को शनिवार को झालावाड़ की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।

पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उसका पड़ोसी है, जिसने तीन माह पहले सुनसान जगह पर चाकू के बल पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने उसकी फोटो खींची और इस दुष्कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की की वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। उसके अलावा उसने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद भी आरोपी ने लड़की से कई बार अलग-अलग जगह पर बलात्कार किया।

डीएसपी हाड़ा ने बताया कि झालावाड़ एसपी राममूर्ति जोशी ने मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई और आरोपी को शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उस मोबाइल को बरामद कर लिया जिसका इस्तेमाल आरोपी युवक ने अश्लील तस्वीरें खींचने और बलात्कार का वीडियो रिकॉर्ड करने में किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).