देश की खबरें | तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर खड़ी 19 कारों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के तिरुवनंतपुरम के थंपनूर में रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी 19 कारों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रविवार को 18 साल के एक युवक को पकड़ा गया । रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, 10 अक्टूबर केरल के तिरुवनंतपुरम के थंपनूर में रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी 19 कारों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रविवार को 18 साल के एक युवक को पकड़ा गया । रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला आज सुबह करीब चार बजे उस समय सामने आया जब कुछ लोग स्टेशन की पार्किंग में खड़े अपने वाहनों को लेने के लिए गए।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आरोपी युवक को कई कारों की खिड़कियां और शीशे तोड़ते और उनके अंदर से सामान निकालते देखा गया।
एक अधिकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई और दोपहर तक उसे हिरासत में ले लिया गया । उन्होंने बताया कि उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी से चल रही पूछताछ के दौरान यह देखा गया कि वह मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर था और उसने कथित तौर पर कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि उसने अपनी दवा नहीं ली थी।
शुरुआती जांच से पता चलता है कि उसने यह हरकत जानबूझकर की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

