देश की खबरें | बदला लेने के लिए पूर्व महिला मित्र का फर्जी इंस्टाग्राम ‘अकाउंट’ बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंस्टाग्राम पर अपनी पूर्व महिला मित्र के नाम से एक फर्जी ‘अकाउंट’ बनाकर उसे बदनाम करने और बदला लेने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च इंस्टाग्राम पर अपनी पूर्व महिला मित्र के नाम से एक फर्जी ‘अकाउंट’ बनाकर उसे बदनाम करने और बदला लेने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय आरोपी की पहचान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित नजफगढ़ इलाके के रहने वाले विवेक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने साइबर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम और उसके पिता की तस्वीरों का इस्तेमाल कर एक फर्जी इंस्टाग्राम ‘प्रोफाइल’ बनाई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक, शिकायतकर्ता के इंस्टाग्राम ‘अकाउंट’ से उसके रिश्तेदारों को धमकी भरे और अश्लील संदेश भेज रहा था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि जांच में पता चला है कि फर्जी अकाउंट बनाने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर विवेक का है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान, यह पता चला कि शिकायतकर्ता और कथित व्यक्ति के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे, लेकिन कुछ कारणों से उनका प्रेम संबंध टूट गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बदला लेने और शिकायतकर्ता को बदनाम करने के लिए उसने (आरोपी ने) इंस्टाग्राम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया और शिकायतकर्ता तथा उसके रिश्तेदारों को अश्लील संदेश भेजे।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान