खेल की खबरें | युवा तेज गेंदबाज ओ'रूर्के, स्मिथ और सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड की टीम में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फर्ग्यूसन का अब न्यूजीलैंड क्रिकेट से अनुबंध नहीं है और वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने के कारण श्रीलंका के खिलाफ रविवार को समाप्त हुई श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे।
फर्ग्यूसन का अब न्यूजीलैंड क्रिकेट से अनुबंध नहीं है और वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने के कारण श्रीलंका के खिलाफ रविवार को समाप्त हुई श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे।
सियर्स पिछले साल टी20 विश्व कप में यात्रा रिजर्व थे। वह घुटने की चोट के कारण नवंबर में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला और फिर घरेलू सत्र में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने गुरुवार को वेलिंग्टन प्रांत के लिए टी20 मैच में वापसी की।
सियर्स के अलावा विल ओरूर्के और नाथन स्मिथ को भी टीम में शामिल किया गया है। यह उनका पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा। श्रीलंका के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जैकब डफी को यात्रा रिजर्व के रूप में टीम में लिया गया है।
तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व अनुभवी मैट हेनरी और फर्ग्यूसन करेंगे। टीम में कप्तान मिशेल सेंटनर, विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लैथम और पूर्व कप्तान केन विलियमसन जैसे अनुभव खिलाड़ी भी शामिल हैं।
सैंटनर पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी करेंगे। वह माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र के साथ स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल और विलियमसन के रूप में न्यूजीलैंड के पास उपयोगी बल्लेबाज हैंं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

