जरुरी जानकारी | सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय को लेकर युवा सजग, 40 साल से कम उम्र में ले रहे पेंशन उत्पाद: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. युवा अब सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय को लेकर ज्यादा सजग है और पेंशन उत्पादों के प्रति उनका रूझान बढ़ रहा है। सेवानिवृत्ति से जुड़े 59 प्रतिशत उत्पाद 40 साल से कम उम्र के युवा खरीद रहे हैं। पॉलिसी बाजार की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई युवा अब सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय को लेकर ज्यादा सजग है और पेंशन उत्पादों के प्रति उनका रूझान बढ़ रहा है। सेवानिवृत्ति से जुड़े 59 प्रतिशत उत्पाद 40 साल से कम उम्र के युवा खरीद रहे हैं। पॉलिसी बाजार की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पेंशन उत्पादों के संबंध में युवाओं का रुझान बदलने लगा है। सेवानिवृत्ति से जुड़े बीमा उत्पाद की 75 प्रतिशत से ज्यादा मांग मझोले और छोटे शहरों से आती है। सेवानिवृत्ति से जुड़ी कुल बीमा योजनाओं का 59 प्रतिशत 40 या उससे कम उम्र के लोगों द्वारा खरीदी जाती हैं।
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि मिलेनियल्स (1981 से 1995 तक जन्म लेने वाले) और जेन-जेड (1996 से 2010 तक जन्म लेने वाले) पेशेवर दीर्घकालिक बीमा योजनाएं अपने करियर की शुरुआत में ही अपना लेते हैं।
रिपोर्ट कहती है कि 15.6 प्रतिशत पॉलिसी अब भी 41-45 वर्ष की आयु के बीच और 13.2 प्रतिशत पॉलिसी 46-50 वर्ष की आयु के बीच खरीदी जाती हैं। आज सेवानिवृत्ति से जुड़े उत्पाद खरीदने वाले केवल 11.6 प्रतिशत ग्राहक ही 50 वर्ष से ऊपर के हैं। यह पारंपरिक नियोजन समय-सीमा के पीढ़ीगत बदलाव को बताता है।
बढ़ती जीवन प्रत्याशा, बढ़ती मुद्रास्फीति और निजी रोजगार में गारंटी वाली पेंशन की कमी के कारण, आज का कार्यबल दशकों पहले से ही 60 के बाद के जीवन को सुरक्षित करने का विकल्प चुन रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, चार में से तीन सेवानिवृत्ति संबंधित पॉलिसी (75.3 प्रतिशत) दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के ग्राहकों से ली जाती हैं। सिर्फ एक-चौथाई यानी 24.7 प्रतिशत उत्पाद महानगरों से आते हैं।
पॉलिसी बाजार में जीवन बीमा के मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) विवेक जैन ने कहा, “यह धारणा कि सेवानिवृत्ति योजना 50 वर्ष की आयु से शुरू होती है, अब सच नहीं रही। अब लगभग 60 प्रतिशत सेवानिवृत्ति से जुड़ी पॉलिसी के खरीदार 40 वर्ष से कम आयु के हैं, और एक महत्वपूर्ण हिस्सा मझोले और छोटे शहरों से है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

