ताजा खबरें | पंजाब में आप लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन हम आपस में लड़ गए: बिट्टू
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन उनकी पार्टी के लोग आपस में लड़ गए।
नयी दिल्ली, 30 मार्च कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन उनकी पार्टी के लोग आपस में लड़ गए।
उन्होंने ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022’ पर चर्चा में भाग लेते हुए वस्तुत: यह स्वीकार किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पीछे कारण पार्टी नेताओं की आपसी लड़ाई रही।
बिट्टू ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हम कांग्रेस वाले आपस में लड़ गए। हमारा कसूर है। पंजाब में आम आदमी पार्टी कहीं लोगों की पसंद नहीं थी।’’
उन्होंने कहा कि आज उनका समय आया है, छह महीने बाद देखिएगा।
बिट्टू ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर सरकारी विज्ञापन के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।
उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने (आप) दिल्ली के विज्ञापन का पैसा पंजाब में लगाया और अब पंजाब का पैसा गुजरात में लगाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)