एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आप इतिहास बनाने की दहलीज पर हैं: राहुल गांधी ने ओलंपियाड में भाग ले रही भारतीय टीम से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को शतरंज ओलंपियाड के निर्णायक दौर से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब स्वर्ण जीतने और दुनिया को दिखाने का समय आ गया है कि भारत किस चीज से बना है।

देश की खबरें | आप इतिहास बनाने की दहलीज पर हैं: राहुल गांधी ने ओलंपियाड में भाग ले रही भारतीय टीम से कहा

नयी दिल्ली, 22 सितंबर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को शतरंज ओलंपियाड के निर्णायक दौर से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब स्वर्ण जीतने और दुनिया को दिखाने का समय आ गया है कि भारत किस चीज से बना है।

ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराकर भारतीय पुरुष टीम के लिए स्वर्ण पदक लगभग पक्का कर दिया है।

भारतीय महिला टीम भी तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है और स्वर्ण पदक की मजबूत दावेदार है।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ओपन और महिला दोनों वर्गों में शतरंज ओलंपियाड के निर्णायक दौर में कदम रखने पर भारतीय टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप आज इतिहास रचने के कगार पर हैं। आपके अथक समर्पण और असाधारण कौशल ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है। अब समय आ गया है कि स्वर्ण हासिल कर दुनिया को दिखाया जाए कि भारत किस चीज से बना है।’’

गांधी को शतरंज खेलना पसंद है और कुछ महीने पहले कांग्रेस द्वारा जारी एक वीडियो में उन्हें इस खेल और राजनीति के साथ इसकी समानता के बारे में बात करते हुए देखा गया था।

वीडियो में जब गांधी से पूछा गया कि भारतीय राजनीतिक नेताओं में सबसे अच्छा शतरंज खिलाड़ी कौन है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘मैं’’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).