देश की खबरें | योगी ने बहराइच व महाराजगंज जिलों मे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री ने बहराइच में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण और 333 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान की धरती पर उस काल खंड में हुआ था, जब देश और धर्म दोनों खतरे में थे। उन्होंने भारत की स्वाधीनता के यज्ञ में जो आहुति दी, उसके लिए आज हर भारतवासी उनके प्रति कृतज्ञ है।’’

मुख्यमंत्री ने बहराइच में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण और 333 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान की धरती पर उस काल खंड में हुआ था, जब देश और धर्म दोनों खतरे में थे। उन्होंने भारत की स्वाधीनता के यज्ञ में जो आहुति दी, उसके लिए आज हर भारतवासी उनके प्रति कृतज्ञ है।’’

मुख्यमंत्री बहराइच में ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वहां 70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 264 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

वहीं, गोरखपुर से मिली खबर के मुताबिक मुख्‍यमंत्री ने पड़ोसी महराजगंज जिले में 279.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

योगी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा, ''हम नेपाल से लगी सीमा तक एक सड़क का निर्माण करने जा रहे हैं और महराजगंज जिले से इसकी शुरुआत होगी।''

उन्होंने कहा कि यह सड़क महराजगंज से सीधे पीलीभीत जाएगी और उत्तराखंड को भी जोड़ेगी।

वनटांगिया गांवों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद राज्‍य में 100 वनटांगिया गांव थे और अब महराजगंज के 18 वनटांगिया गांव राजस्‍व ग्राम में शामिल होकर पहली बार मतदाता सूची में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\