एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | योगी ने दिये कोविड-19 जांच क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन डेढ़ लाख करने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 जांच क्षमता जल्द बढ़ाकर प्रतिदिन डेढ़ लाख करने के बुधवार को निर्देश दिये।

देश की खबरें | योगी ने दिये कोविड-19 जांच क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन डेढ़ लाख करने के निर्देश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 26 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 जांच क्षमता जल्द बढ़ाकर प्रतिदिन डेढ़ लाख करने के बुधवार को निर्देश दिये।

योगी ने प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 की एक लाख 46 हजार जांच किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र बढ़ाकर एक लाख 50 हजार किए जाने के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़े | NEET/JEE Exams 2020: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले-नीट और जेईई की परीक्षाएं या तो स्थगित या फिर वैकल्पिक तरीके से एंट्रेंस कराना चाहिए.

उन्होंने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने में जांच की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए इस कार्य में वृद्धि के प्रयास निरन्तर जारी रखे जाएं।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Mother Teresa Birth Annievrsary 2020: मदर टेरेसा की 110वीं जयंती, कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में लोगों ने उनकी समाधि पर दी श्रद्धांजलि.

उन्होंने कहा,‘‘ कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए संक्रमण से दो कदम आगे की सोच रखनी होगी, क्योंकि यह एक महामारी है। इसकी प्रकृति को समझने के लिए अभी और अध्ययन एवं अनुसंधान की आवश्यकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनायी गई रणनीति के परिणामस्वरूप देश और दुनिया की तुलना में प्रदेश में कोविड-19 से मृत्यु की दर काफी कम है। मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए और कारगर रणनीति अपनायी जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कोविड चिकित्सालयों में रोगियों के उपचार के लिए समस्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जनता को निरन्तर जागरुक किया जाए। टीवी, रेडियो, समाचार पत्रों, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पोस्टर-बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने मास्क के अनिवार्य उपयोग तथा दो गज की दूरी बनाए रखने के सम्बन्ध में आमजन को विशेष रूप से जागरुक किए जाने के निर्देश दिए।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).