देश की खबरें | प्रधानमंत्री का ''रोल प्‍ले'' नहीं करें योगी आदित्यनाथ : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बांग्लादेश पर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि वह (योगी) प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, कम से कम उन्हें प्रधानमंत्री का ''रोल प्‍ले'' नहीं करना चाहिए।

लखनऊ, 26 अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बांग्लादेश पर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि वह (योगी) प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, कम से कम उन्हें प्रधानमंत्री का ''रोल प्‍ले'' नहीं करना चाहिए।

सपा प्रमुख यादव ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि ''वह (योगी आदित्यनाथ) प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। कम से कम उन्हें प्रधानमंत्री का ''रोल प्‍ले'' (भूमिका) नहीं करना चाहिए।''

यादव ने देश की विदेश नीति से जुड़े मामलों को लेकर कहा, ''यह कार्य प्रधानमंत्री जी का है, भारत सरकार का है कि दुनिया में किस देश के साथ कैसा संबंध रखना है। यह पहली बार मुख्यमंत्री जी नहीं कह रहे हैं। मुख्यमंत्री जी पहले भी कह चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वाले (केन्‍द्र सरकार) उन्हें समझाएंगे कि दिल्ली वाले फैसलों में वह हस्तक्षेप न करें।''

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचने के लिए लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए सोमवार को आगरा में कहा कि बांग्लादेश में हुईं गलतियां भारत में नहीं होनी चाहिए।

योगी ने कहा, ‘‘राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता, राष्ट्र तभी मजबूत होगा, जब हम सब एकजुट रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे- नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।’’

बांग्लादेश में, हाल में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं, जिस कारण प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना को हटना पड़ा और देश छोड़ना पड़ गया। हालांकि, इसके बाद भी पड़ोसी देश में हिंसा की घटनाएं जारी रहीं, जिनमें हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय पर लक्षित हमले किये गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\